{"_id":"67820704d8e07daa490d01f1","slug":"xerotic-eczema-increases-in-cold-people-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130006-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठंड में बढ़ा जेरोटिक एक्जिमा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठंड में बढ़ा जेरोटिक एक्जिमा, लोग परेशान
Sat, 11 Jan 2025 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। सर्दी के मौसम में यदि आपके शरीर में बिना किसी दाने के खुजली हो रही है तो उसे हल्के में न लें। यह जेरोटिक एक्जिमा हो सकता है। यह बीमारी शरीर की त्वचा को रूखा बना देती है। ऐसे लक्षण दिखाई दें तो त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि जेरोटिक एक्जिमा त्वचा को रूखा बना देता है। इसे एस्टेटोटिक एक्जिमा भी कहते हैं। यह एक सामान्य तरह का डर्माटाइटिस है। जेरोटिक एक्जिमा में त्वचा पर दरारें पड़ सकती हैं। ये दरारें लाल, खुजलीदार और फटी हुई हो सकती है। ज्यादातर बुजुर्गों में यह समस्या थी, लेकिन अब युवा भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हर दिन करीब 100 मरीजों में से 15 से 20 मरीजों में इस तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी में बिना स्नान किए ही गर्म कपड़े पहन लेते हैं। कुछ लोग तो स्नान प्रतिदिन करते हैं, लेकिन एक ही कपड़े सप्ताह भर पहनते हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन