फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   X-ray machine installed in new building; will provide convenience.

Kushinagar News: नई बिल्डिंग में लगी एक्स-रे मशीन, मिलेगी सहूलियत

Fri, 31 Jul 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine installed in new building; will provide convenience.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। अब एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को घंटों लंबी कतारों में इंतजार नहीं होना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नई बिल्डिंग में भी नई एक्स-रे मशीन लगा दी है। कोई असुविधा न हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने पुरानी व नई बिल्डिंग में लगी मशीनों का क्षेत्र तय कर दिया है।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग में केवल ओपीडी में आने वाले मरीजों की ही जांच की जाएगी, जबकि नई बिल्डिंग की मशीन का उपयोग इमरजेंसी और अन्य मरीजों के लिए किया जाएगा। मेडिकल कालेज में रोजाना 1500 से 1600 मरीज पहुंचते हैं। इनमें से 300-400 मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे जांच की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग में एक ही जगह एक्स-रे जांच की व्यवस्था से मरीजों को लाइन में खड़ा होकर घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार गंभीर मरीजों को भी काफी परेशानी होती थी। अब दो स्थानों पर एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू होने से किसी एक जगह मरीजों का दबाव नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को होगी सुविधा : जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों का रिपोर्ट पाने के लिए लगने वाला समय भी बचेगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सुचारु और बिना किसी परेशानी के त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस पहल से मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed