{"_id":"6596f43ef8818955a4008fca","slug":"x-ray-facility-started-in-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10457-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी में शुरू हुई एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी में शुरू हुई एक्सरे की सुविधा
Thu, 04 Jan 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के देवतहां सीएचसी में एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए क्षेत्र के लोग वर्ष 2000 से मांग कर रहे थे। अस्पताल में एक्सरे मशीन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को इलाज कराने में सहुलियत मिलेगी। अब तक लोग प्राइवेट अस्पतालों से एक्सरे कराते थे।
सीएचसी में हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दिया गया है। अब सभी प्रक्रिया पूरी कर आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार एक्सरे कराई जाएगी। एक्सरे की सुविधा होने से सबसे अधिक सहूलियत दुर्घटना में घायल मरीजों का इलाज करने में होगी। संवाद