फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   X-ray examination stalled for two months, patients worried

Kushinagar News: दो माह से एक्स-रे जांच ठप, मरीज परेशान

Fri, 15 Nov 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
X-ray examination stalled for two months, patients worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाटा। सीआरएम टीम के निरीक्षण के लिए पूरे जिले के अस्पतालों की तरह से हाटा सीएचसी की व्यवस्था को ठीक करने स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है।
रंगरोगन से लेकर साफ-सफाई तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। तैयारी का असर ही था कि बृहस्पतिवार को सभी डॉक्टर समय से अस्पताल आ चुके थे। लैब में मरीजों के सैंपल की जांच हो रही थी, लेकिन दो माह से एक्स-रे फिल्म नहीं होने से मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। बाहरी दवाएं भी डॉक्टर लिख रहे, इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
बृहस्पतिवार को 10.00 बजे तक सभी डॉक्टर अपने-अपने कक्ष में पहुंच गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता इंतजाम देख रहे थे। महिला डॉ. निधि उपाध्याय अपने कक्ष में मरीजों को देख रही थीं। कक्ष संख्या-दो में डॉ. अजय सिंह, कक्ष संख्या-तीन में डॉ. प्रशांत मल्ल मरीजों को ओपीडी में देख रहे थे। डॉ. वी. प्रसाद भी ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रकाश यादव अस्पताल में मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह कभी-कभी ही मिलते हैं। हालांकि अस्पताल की उपस्थिति पंजिका में नहीं आने वाले डॉक्टरों के हस्ताक्षर बन जाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के एक्स-रे रूम के बाहर ज्ञानदीप और रामआधार मरीज मिले। उन्होंने बताया कि एक्स-रे कराना था, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म नहीं है। एक्स-रे विभाग में जब जानकारी ली गई तो बताया गया कि करीब दो माह से फिल्म समाप्त है। डिमांड भेजी गई है। वहीं पैथोलाॅजी विभाग में मरीजों की जांच हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed