{"_id":"6728a82aaeff40f024046745","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-wrestling-competition-in-kushinagar-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में पडरौना के पहलवानों का दबदबा, चार मिनट में चटा दी धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में पडरौना के पहलवानों का दबदबा, चार मिनट में चटा दी धूल
Mon, 04 Nov 2024 04:25 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:25 PM IST
सार
कुश्ती का शुभारंभ ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम, सपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल, एडवोकेट राघव पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली आदि ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। सबसे रोमांचक कुश्ती पडरौना के बच्चन पहलवान और बनारस के संजय पहलवान के बीच रही, जिसमें बच्चन पहलवान ने संजय को चार मिनट में चित कर दिया।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पथरदेवा विकास खंड के बंजारिया बाजार के मिडिल स्कूल प्रांगण में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता स्व.रमेश सिंह व संजय पांडेय की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आयोजित हुई। इसमें बलिया, बनारस, गोरखपुर, पड़रौना, बिहार आदि जगहों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की, जिसमें पडरौना के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
कुश्ती का शुभारंभ ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम, सपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल, एडवोकेट राघव पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली आदि ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। सबसे रोमांचक कुश्ती पडरौना के बच्चन पहलवान और बनारस के संजय पहलवान के बीच रही, जिसमें बच्चन पहलवान ने संजय को चार मिनट में चित कर दिया।
विज्ञापन
तमकुही के शोभा और भैरोगंज के तूफान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शोभा विजयी रहे। पडरौना के अंकित ने जिगनीराज के पवन को आसमान दिखाया। पडरौना के ही पप्पू पहलवान और बगहा, बिहार के बिमलेश के बीच आठ मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन