फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Worms found in MDM vegetable dish; children stopped eating.

Kushinagar News: एमडीएम की सब्जी में मिले कीड़े, बच्चों ने खाना छोड़ा

Tue, 22 Sep 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Worms found in MDM vegetable dish; children stopped eating.
दुदही ब्लाक के संविलियन विद्यालय खिरियां में एम डी एम की सब्जी में मिला कीड़ा
पडरौना। दुदही ब्लॉक के संविलयन विद्यालय खिरियां में सोमवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की सब्जी में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सब्जी में कीड़े देख बच्चों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया और इसकी सूचना शिक्षकों को दी। शिक्षक ने सब्जी अलग रखवा दी। अभिभावकों ने भी भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भोजन बनने के बाद बच्चों को परोसा गया था। बच्चों का कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय के एमडीएम में कीड़े मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। एक साल पहले भी ऐसी शिकायत आई थी। कक्षा आठ की अनामिका मद्धेशिया ने बताया कि खाना खाने बैठी तो सब्जी में कीड़े दिखाई दिए। इसकी जानकारी शिक्षक को दी। कक्षा छह के गोविंद मद्धेशिया ने बताया कि खाने में कीड़ा मिला था। शिक्षक को बताने पर उन्होंने सब्जी अलग रखने और दिखवाने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, कक्षा छह के प्रिंस पटेल ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दो बार खाने में कीड़ा निकल चुका है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हसन तारिक अंसारी ने बताया कि सुबह विद्यालय में हस्ताक्षर करने के बाद वह प्रशिक्षण के लिए डायट चले गए थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक करुणेश सिंह ने बताया कि एमडीएम की व्यवस्था सामान्य रूप से प्रधानाध्यापक की ओर से कराई गई थी। भोजन बनने के बाद प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण के लिए चले गए। बाद में बच्चों से इस संबंध में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
एमडीएम की सब्जी में कीड़े मिलन की जानकारी होते ही विद्यालय में पहुंच गई। जांच की जा रही है। जांच में किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -रीता गुप्ता, बीईओ, दुदही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed