फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   world voluntary blood donation day: 15 donated blood in camp

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : 14 महादानियों ने किया रक्तदान

Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
world voluntary blood donation day: 15 donated blood  in camp
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक? - फोटो : KUSHINAGAR
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : 14 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

पडरौना। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगे शिविर में 42 लोगों ने पंजीकरण कराया और 14 ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर रामकेश यादव ने उन्हें अमर उजाला की तरफ से प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्द्धन किया।
सुबह 11 बजे एसडीएम सदर रामकेश यादव ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। पंजीकरण के बाद रक्तदान के इच्छुक लोगों के ब्लड ग्रुप, सुगर, ब्लडप्रेशर आदि की जांच की गई। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ मिले, उनसे रक्तदान कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने रक्तदान को महादान बताया। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का एक यूनिट खून किसी की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से घबराना नहीं चाहिए।
रक्तदान की खबर अमर उजाला में पढ़कर अपर जिला जज प्रथम शालिनी सागर भी शिविर में पहुंचीं और रक्तदान किया। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की।
शिविर के अंत में संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने सभी महादानियों के प्रति आभार जताया। कहा कि जब तक ऐसे महादानी दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए तत्पर रहेंगे, तब तक किसी भी मरीज की खून के अभाव में जान नहीं जाएगी। उन्होंने भी अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं महादानी, जिन्होंने दूसरों के लिए दान किया लहू
पहले महादानी के तौर पर पडरौना नगर के अंशुमान बंका ने रक्तदान किया। उनके बाद कप्तानगंज के विकास अग्रहरि व अंशु गुप्ता, करहिया हजारीपट्टी के लक्ष्मी प्रसाद, बलुआ शमशेर शाही के प्रदीप राय, कसया के रवि प्रकाश, कप्तानगंज के अनिल श्रीवास्तव, कसया के राकेश कुमार गुप्ता, नौतन हथियागढ़ के रंजीत मद्धेशिया, मनिकौरा के आनंद यादव, पडरौना के प्रदीप मोदनवाल, बरवा के अंगद सिंह, साढ़ी खुर्द के रघुवंश सिंह और मठिया के नीरज कुमार ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में इन्होंने दिया योगदान
इस शिविर के आयोजन में सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. एके द्विवेदी, पैथलॉजिस्ट डॉ. वाईके सिलोइया, एसएलटी एजाज अहमद, एसएलटी लल्लन प्रसाद गुप्ता, काउंसलर क्षमा मिश्रा, एलटी अश्वनी मणि त्रिपाठी, धर्मवीर कुमार, विंध्यवासिनी पांडेय सहित विवेक सिंह, विनोद सिंह, उदय मल्ल, सुरेंद्र यादव और सरिता यादव मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed