फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   world ban team reached in kushinagar

कुकुत्था रिवर फ्रंट समेत अन्य परियोजनाओं की जुटाई जानकारी

Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
world ban team reached in kushinagar
प्रो पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट के तहत कुशीनगर में चयनित कुकुत्था रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का स्थलीय नि - फोटो : KUSHINAGAR
कुकुत्था रिवर फ्रंट समेत अन्य परियोजनाओं की जुटाई जानकारी
विज्ञापन

विश्व बैंक की दो सदस्यीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों, अफसरों से मिले
कुशीनगर में पर्यटन विकास के लिए 35 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर में पर्यटन के विकास से संबंधित 35 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित स्थलों का विश्व बैंक की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट के तहत ये विकास कार्य होने हैं। इसमें कुकुत्था नदी पर रिवर फ्रंट बनाने समेत कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। टीम ने अफसरों व जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर सुझाव लिए। टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी।
विश्व बैंक की टीम में एनवायरनमेंटल एक्सपर्ट डॉ. विजय वर्मा व मॉनीटरिंग एंड इवैल्यूएशन एक्सपर्ट संतोष सोमवार को कुशीनगर पहुंचे। यहां इन लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती के साथ भ्रमण कर विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं से जुड़े स्थलों का जायजा लिया। ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थिति मधुरिया गांव के पास से गुजर रही बौद्धकालीन नदी कुकत्था पहुंचे। यहां कुकुत्था रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत चार करोड़ की लागत से विकास कार्य प्रस्तावित हैं। टीम ने पथिक निवास में चार करोड़ से चल रहे उच्चीकरण कार्य, दो करोड़ खर्च कर बनने वाले फूड प्लाजा, टॉयलेट ब्लॉक व पार्किंग कार्य, पर्यटन सूचना केंद्र के लिए प्रस्तावित चार करोड़ के कार्य, विपश्यना स्थल के उच्चीकरण के लिए प्रस्तावित छह करोड़ के कार्य, राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 15 करोड़ से कराए जाने वाले कार्य की जानकारी ली। इसके अलावा बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के दोनों तरफ पाथवे निर्माण समेत और अन्य छोटे-छोटे प्रस्तावित किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। टीम मंगलवार को यहां से रवाना होगी। इन परियोजनाओं के लिए कुशीनगर में कमिश्नर जयंत नार्लीकर की अध्यक्षता में 26 अगस्त को बैठक हुई थी। आशीष द्विवेदी समेत राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विधायक व बौद्ध भिक्षुओं से भी मिले
कसया। प्रो पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट के तहत कुशीनगर पहुंची विश्व बैंक की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार की सुबह कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। विधायक ने टीम के सदस्यों से बौद्धकालीन उपेक्षित पड़े स्थलों को विकसित कर पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद टीम के सदस्य फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा से भी मिलने गए। कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर व भिक्षुणी धम्मनैना से उनके म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचकर जानकारी ली। उनकी तरफ से बताए गए कार्यों को रिकॉर्ड किया। टीम के सदस्यों ने कुशीनगर को विश्व फलक पर और चमकाने के लिए स्थानीय लोगों के आगे आने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed