{"_id":"5ed641648ebc3e905e2bc549","slug":"works-going-on-in-mnrega-5382-labourers-deployed-kushinagar-news-gkp353294496","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में 5382 मजदूरों को मनरेगा से मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में 5382 मजदूरों को मनरेगा से मिला काम
विज्ञापन
सरगटिया गांव में मनरेगा से सड़क भरने के काम में लगे मजदूर।
- फोटो : KUSHINAGAR
क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में 5382 मजदूरों को मनरेगा से मिला काम
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम चल रहा है। इससे स्थानीय मजदूरों के साथ लॉकडाउन के कारण लौटे मजदूरों को भी काम मिल रहा है। परंतु क्षेत्र की नौ पंचायतों में अब भी काम शुरू नहीं हो पाया है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खंड में भी मनरेगा का कार्य तेजी पर है। 68 गांवों में कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत व ग्रामपंचायत की तरफ से सड़क भराई व पोखरा खुदाई का काम चल रहा है। कुल 190 कार्यस्थलों पर 1200 प्रवासी श्रमिकों समेत 5382 मजदूरों को काम मिला है। सिंगहा ग्राम पंचायत में 287, मठिया आलम में 224, खजूरी में 209, सिरसिया कला में 188 व मठिया खुर्द में 174 मजदूर कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत जईछपरा, बंधु छपरा, ढोलहा, लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी समेत नौ ग्राम पंचायतों में एक भी कार्यस्थल पर रोजगार सृजन नहीं होने से इन गांवों के मजदूरों को काम नहीं मिल सका है।
इस संबंध में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप रोजगार सृजन कर प्रवासी सहित स्थानीय श्रमिकों की रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। जिन गांवों में काम नहीं चल रहे है वहां के जिम्मेदारों को नोटिस दिया गया है।