फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers should fulfill the targets given by the party: District President

पार्टी से मिले लक्ष्य को पूरा करें कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

Fri, 27 Sep 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Workers should fulfill the targets given by the party: District President
पडरौना। भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान और सेवा पखवाड़ा की समीक्षा हुई। कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से मिले लक्ष्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गोरखपुर और काशी क्षेत्र में कुशीनगर को प्रथम और प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। यह उपलब्धि एक पड़ाव मात्र है। कार्यकर्ताओं को और अधिक परिश्रम करते हुए पार्टी से मिले लक्ष्य को तय समय के भीतर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम है। इसे सभी बूथों पर प्रसारित किया जाएगा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयोजक लल्लन मिश्र, हरिशंकर राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, बाबू नंदन सिंह, विश्वरंजन कुमार आनन्द, शुभम दीक्षित, नमो नारायण मौर्य, प्रवीण कुमार गुंजन, रुपम सिंह, धनंजय तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, दीपक सिंह, निशांत शुक्ल, कन्हैया शर्मा, शैलेंद्र सिंह, मुकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed