फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers are the backbone of the party

Kushinagar News: पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

Sun, 08 Mar 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party
सुकरौली में मंडल अध्यक्ष को सम्मानित करते विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : kishatwar news
सुकरौली। ब्लाक सभागार में शनिवार को भाजपा की ओर से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप के स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोहन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि संगठन अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय से ही मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह, वरुण जायसवाल,रवीश सिंह सैंथवार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप,जिला प्रतिनिधि संजीव जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सुभाष पांडेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed