{"_id":"64a4680bb1e64a4d7c093144","slug":"workers-activism-will-lead-to-victory-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-953-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी जीत
Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के एक होटल में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की तरफ से चल रहे महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की सलाह दी।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सक्रिय बूथ होगा तभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ जीत दर्ज कर सकेगी। इसलिए मोदी सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता दिखानी होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के अलावा बूथ स्तर पर पार्टी ने 14 कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसमें से सम्पर्क से समर्थन और घर-घर जनसमपर्क अभियान समेत दो कार्यक्रम शेष बचे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 10 जुलाई तक चलेगा। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री के कार्यों को पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र और संचालन संतोष दत्त राय ने किया। अंत में जिला प्रभारी रमेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मोहन वर्मा, विधायक विनय प्रकाश गौड़, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक डॉ. असीम राय, पडरौना चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल, कुशीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद