फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Worker injured in monkey attack

Kushinagar News: बंदर के हमले से मजदूर घायल

Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in monkey attack
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के खुदुरा गांव में एक खूंखार और आक्रामक बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदर ने मकान निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर के हाथ में गहरा घाव होने के कारण सात टांके लगाने पड़े। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

शाहपुर कलवा पट्टी निवासी 35 वर्षीय सुरेश यादव खुदुरा गांव में एक मकान की छत ढालने के कार्य में मजदूरों के साथ लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक पहुंचे बंदर ने उस पर हमला कर दिया और हाथ को बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल सुरेश को मेडिकल काॅलेज कुशीनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसके हाथ में सात टांके लगाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल कालेज में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, इसके कारण घायल को गोरखपुर जाकर इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी गई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed