{"_id":"6af9f6fcebdb4091ec0126fc","slug":"worker-decorating-chhath-ghat-suffers-severe-electric-shock-in-critical-condition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172373-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ घाट पर सजावट कर रहा मजदूर करंट से झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ घाट पर सजावट कर रहा मजदूर करंट से झुलसा, गंभीर
विज्ञापन
वार्ड नंबर-12 सरदार भगत सिंह नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में चल रही थी सजावट
मथौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 सरदार भगत सिंह नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार देर रात सजावट का काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोग उसे तत्काल सीएचसी मथौली ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के किलई गांव निवासी सोनू (25) मंदिर परिसर में छठ पर्व के मद्देनजर सजावट का काम कर रहा था। इसी दौरान वह सिर के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखरे के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार से हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।