फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work started to make Gandak canal track two lane

गंडक नहर की पटरी को टू लेन बनाने का कार्य शुरू

Tue, 02 Aug 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Work started to make Gandak canal track two lane
पडरौना से नेपाल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू। - फोटो : KUSHINAGAR
गंडक नहर की पटरी को टू लेन बनाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

जिले से नेपाल जाने वालों के लिए राह होगी आसान
पडरौना। जनपद मुख्यालय से नेपाल को जोड़ने के लिए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी को टू लेन बनाने का कार्य अब पडरौना की तरफ से शुरू हो गया है। इससे सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। सड़क का निर्माण पूर्ण हो जाने से इस नहर के रास्ते नेपाल की राह सुगम हो जाएगी।
नेपाल से सटे वाल्मीकि नगर बैराज के निकट से महराजगंज, कुशीनगर होते हुए बिहार में जाने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी को टू लेन किया जा रहा है। ताकि गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी जन्मस्थली को जोड़ा जा सके। देसी-विदेशी पर्यटक आसानी से इन दोनों प्रमुख स्थलों का दर्शन कर सकें। इस सड़क का निर्माण नेपाल सीमा के निकट से हो आ रहा है, लेकिन निर्माण की गति धीमी होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 जुलाई के अपने अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ‘गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से जन्मस्थली की राह पर चलना मुश्किल’ शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर विभाग ने कार्य में तेजी दिखाई और रविवार से पडरौना शहर की तरफ से इसका निर्माण शुरू करा दिया। सोमवार को बारिश के बावजूद इस सड़क का काम जोरों पर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed