फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work stalled even after getting second installment of 50 lakhs

50 लाख की दूसरी किस्त मिलने के बाद भी कार्य ठप

Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work stalled even after getting second installment of 50 lakhs
हाटा सीएचसी में ठप पड़ा नए भवन का कार्य।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
50 लाख की दूसरी किस्त मिलने के बाद भी कार्य ठप
विज्ञापन

हाटा सीएचसी के तीन मंजिला नए भवन में ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम और मीटिंग हॉल बनेगा
हाटा(कुशीनगर)। स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने और मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए हाटा सीएचसी में बन रहे तीन मंजिला नए भवन का निर्माण कार्य छह महीने से ठप है। जबकि करीब एक माह पहले 50 लाख रुपये की दूसरी किस्त भी आ गई है। इससे भवन के निर्माण के लिए तय समयसीमा में कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा।
इस कार्य को पूरा करने के लिए 18 माह की समयसीमा तय की गई थी। करीब दस वर्ष पहले हाटा पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्ज दिया गया था। सीएचसी के अनुरूप भवन नहीं होने से स्वास्थ्य सुविधाओं का सही से संचालन नहीं हो पाता है। इसे देखते हुए शासन ने यहां तीन मंजिला भवन बनाने की मंजूरी एक वर्ष पहले दी थी। इसके लिए दो करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को मिली है। मार्च 2021 में भवन का शिलान्यास कर कार्य शुरू हो गया। शासन की ओर प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को दी गई थी। इससे प्रथम मंजिला के लिए डोर लेवल तक का ही कार्य पूरा हो पाया। इसके बाद बजट के अभाव में कार्य ठप हो गया। करीब एक माह पहले शासन की ओर से इस परियोजना पर दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख रुपये आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था और ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि धन के अभाव में कार्य रुका हुआ था। अब धन अवमुक्त हुआ है। दो-तीन दिनों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed