Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work pressure, financial worries, and family complications are increasing stress.

Kushinagar News: काम का दबाव, आर्थिक चिंता और पारिवारिक उलझनें बढ़ा रहीं तनाव

Wed, 04 Nov 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Work pressure, financial worries, and family complications are increasing stress.
कुशीनगर। भागदौड़ भरी जिंदगी, कॅरिअर की चिंता और पारिवारिक विवाद लोगों को मानसिक तनाव की गिरफ्त में ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में अब हर महीने 450 से 500 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

काम का बढ़ता दबाव, आर्थिक परेशानियां और पारिवारिक उलझनें लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रही हैं। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की चिंता में हैं तो युवा कॅरिअर और भविष्य को लेकर परेशान हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में हर महीने 450 से 500 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक काउंसिलिंग और दवाओं की मदद से उनका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, मानसिक तनाव से परेशान मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छह माह पहले मानसिक रोग विभाग में हर महीने करीब 320 मरीज पहुंचते थे। अब यह संख्या बढ़कर 500 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. स्नेह कुमार बताते हैं कि विभाग में आने वाले मरीजों में बेचैनी, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, सिरदर्द, थकान और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना और किसी न किसी बात को लेकर आशंकित रहना भी तनाव के संकेत हो सकते हैं। इनमें 18 से 25 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिक है।

कई लोग अपनी परेशानियां दूसरों से साझा करने के बजाय मन में दबाए रखते हैं। धीरे-धीरे तनाव उनकी नींद, दिनचर्या, व्यवहार और कार्यक्षमता को प्रभावित करने लगता है। हालांकि, इन लक्षणों के अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए लंबे समय तक परेशानी बने रहने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है।
बुधवार को राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस पर लोगों को तनाव के लक्षण पहचानने और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed