फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women were taught the law in the Chaupal.

Kushinagar News: चौपाल में महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women were taught the law in the Chaupal.
पडरौना। सभी ब्लॉकों के अलग-अलग गांवों में चौपाल का आयोजन हुआ। सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में महिला सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन और पुलिस से मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं ने जरूरत पड़ने पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने और किसी भी समस्या को लेकर चुप नहीं रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अतींद्र सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र के बैजनाथपुर में आयोजित चौपाल में लोगों ने आवास, पेंशन और जलनिकासी की समस्या बताई। इसका मौजूद अधिकारियों ने निस्तारण किया। इसके बाद लोगाें को सरकारी की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रविंद्रनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़खानी, घरेलू हिंसा या अन्य समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। शिकायत करने में किसी तरह का संकोच न करें।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान बालिकाओं को भी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी संरक्षण के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं और बालिकाओं को अपराध तथा शोषण से बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जरूरत पड़ने पर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। महिला थाना प्रभारी चंदा यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। किसी भी आपात स्थिति में मदद लेने में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed