फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women's raid on illegal liquor furnace

अवैध शराब भट्ठी पर महिलाओं का धावा

Thu, 04 May 2017 11:49 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 04 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women's raid on illegal liquor furnace
महिलाओं का धावा - फोटो : अमर उजाला

कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव की मुसहर बस्ती में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर बृहस्पतिवार को यहां की महिलाओं ने धावा बोल दिया। महिलाओं ने शराब बनाने के सामान को नष्ट किया तथा भट्ठियों को भी तोड़ दिया। महिलाओं ने प्रधान को मौके पर बुलाकर आबकारी विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दिलाई। इसके बाद भी कसया पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

कुड़वा दिलीपनगर में करीब चार हजार मुसहर परिवार रहते हैं। मुसहर बस्ती में कच्ची शराब और स्प्रिट से नकली शराब बनाने का अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। पुलिस व आबकारी विभाग की उदासीनता से नाराज महिलाएं बृहस्पतिवार को खुद ही इस अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए आगे आ गईं। लाठी डंडा लेकर पहुंची महिलाओं ने शराब भट्ठियों को तोड़ दिया और शराब और लहन को नष्ट कर दिया। महिलाओं ने प्रधान प्रतिनिधि

विज्ञापन

शम्भू कुशवाहा के जरिए कसया पुलिस व आबकारी विभाग को भी सूचना दिलाई। इसके बाद भी देर से पहुंची पुलिस को महिलाओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इन महिलाओं ने पुलिस के साथ जाकर सिसई पूरब मुसहर टोली, माफी मुसहर टोली, भगतिन परास टोला आदि में भी अवैध शराब की भट्ठियों पर कार्रवाई की। नाराज मुसहर महिलाओं का कहना था कि इस अवैध धंधे के चलते उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed