फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women participated in the public outrage conference and padyatra

Kushinagar News: जन आक्रोश सम्मेलन और पदयात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

Fri, 01 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women participated in the public outrage conference and padyatra
सुकरौली ब्लांक परिसर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मौजूद महिलाएं व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई पदयात्रा के जरिये विभिन्न मार्गों और क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया गया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा के साथ महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वहीं, अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की योजनाओं और महिला हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed