फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women of the group will become health friends and will create awareness about health.

Kushinagar News: समूह की महिलाएं बनेंगी स्वास्थ्य सखी, सेहत के प्रति करेंगी जागरूक

Sun, 09 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women of the group will become health friends and will create awareness about health.
सुकरौली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर पर तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। सुकरौली में समूह की महिलाएं अब स्वास्थ्य सखी और बीमा सखी बनकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगी। इसके अलावा वे बेहतर सेहत के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन


सुकरौली ब्लॉक क्षेत्र में 15 समूह नियमित संचालित हैं। इन समूहों से जुड़कर करीब 150 महिलाएं तरह- तरह के उत्पाद बनाकर पर्व और त्योहारों के अवसर पर बाजारों में बेचती हैं।इनकी आय बढ़ाने के लिए अब ब्लाॅक स्तर पर इन महिलाओं को ट्रेंड कर स्वास्थ्य सेवाओं में सहभागिता बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 29 समूहों को सक्रिय किए जाने के प्लान ब्लाॅक के जिम्मेदारों ने बना लिया है। कुछ समूह की महिलाओं को ट्रेंड कर स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य भी कराया जा रहा है। बीडीओ उषा पाल ने बताया कि पहले भी समूह से जुड़ी महिलाओं को सहयोग कर आत्मनिर्भर बनाने में मदद किया गया है। अब स्वास्थ्य सखी और बीमा सखी के रूप में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसमें एक लोगों का बीमा होना है। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर विभागीय स्तर पर इन्हें प्रशिक्षण दी जाएगी। ये महिलाएं क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तरह कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed