फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women have blocked roads

महिलाओं ने सड़क जाम किया

Tue, 31 May 2016 11:44 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 31 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women have blocked roads
कोटेदार के दरवाजे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। राशन वितरण प्रणाली में धांधली का आरोप लगाते हुए जानकी नगर मुहल्ले की महिलाओं ने शहीद मार्ग को जाम कर दिया। पुलिसवालों ने किसी तरह से जाम खत्म कराया तो महिलाएं कोटेदार के दरवाजे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगीं। पूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन


सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 2 जानकी नगर में तीन महीने से राशन वितरण नहीं हुआ है। इससे नाराज मुहल्ले की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर आ गईं। नाराज महिलाओं ने शहीद मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


इनका आरोप था कि राशनकार्ड धारकों से भरवाया गया फार्म भी रद्दी में फेंक दिया गया है। राशन न मिलने से कई घरों में फांकाकशी की नौबत आ गई है। सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद नाराज महिलाएं कोटेदार के दरवाजे पर पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाराज महिलाओं ने सभासद पति रोहित प्रसाद को भी अपने साथ बैठा लिया। बाद में पूर्ति निरीक्षक विजय राय मौके पर पहुंचे और सभी फार्म जमा कराने एवं नियमित राशन वितरण का आश्वासन दिए, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान चंदा देवी, शारदा देवी, मुन्नी, सुगंाती, राबड़ी, पूनम, राजमती समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed