फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women follen from train

उचक्के के हाथ से बैग खींचते समय ट्रेन से गिरी शिक्षिका, हाथ टूटा

Mon, 26 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
women follen from train
उचक्के के हाथ से बैग खींचते समय ट्रेन से गिरी शिक्षिका, हाथ टूटा
विज्ञापन

- लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर रात साढ़े नौ बजे हुई घटना
- पकड़ा गया उचक्का, जीआरपी को दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। बिहार के मीरगंज से अयोध्या मंदिर में दर्शन पूजन कर अपने परिवार के साथ पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रही एक शिक्षिका का लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर उचक्के ने बैग खींचने की कोशिश की। इससे शिक्षिका बैग सहित ट्रेन से नीचे आ गिरी, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। मौजूद लोगों ने उचक्के को पकड़कर कप्तानगंज जीआरपी को सूचना दी। घायल शिक्षिका का प्राथमिक उपचार रामकोला सीएचसी में हुआ।

बिहार प्रांत के हथुआ मीरगंज की निवासी लालती देवी शिक्षिका हैं। वह अपने पति उपेंद्र और दो बच्चों के साथ अयोध्या मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थीं। सोमवार की रात पैसेंजर ट्रेन से घर वापस लौटते समय रात के करीब साढ़े नौ बजे लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर एक उचक्के ने उनका बैग खींचने की कोशिश की। इस कोशिश में वह दरवाजे के रास्ते बाहर आ गईं और ट्रेन से नीचे गिर पड़ीं। इससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर लोगों ने उचक्के को पकड़ लिया और जीआरपी कप्तानगंज को सूचना दी। घायल लालती देवी को रामकोला सीएचसी लेकर आए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed