{"_id":"57cc61804f1c1b0b50317482","slug":"women-fasr-for-husbands","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की
kushinagar
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
त्याोहार
- फोटो : santosh verma
तमकुहीरोड। रविवार को हरितालिका तीज पर्व पर सेवरही क्षेत्र की महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला उपवास किया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। इसके बाद महिलाओं ने सुहाग के सामान वस्त्र, फल, मिष्ठान आदि दान किया। मान्यता है कि विधि-विधान से यह उपवास करने पर महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का पुण्य मिलता है।
रविवार को तमकुहीरोड, राजपुर बगहां, मिश्रौली, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, दोमाठ, भगवानपुर, तिवारीपट्टी, पकड़िहार, बभनौली आदि गांवों की महिलाओं ने निर्जला उपवास किया और पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। तीज का यह व्रत हर वर्ष भाद्रपद के शुक्लपक्ष की तृतीया को होता है। पूजन सामग्रियों के साथ सुहाग के सामान, वस्त्र, फ ल, चावल का सत्तू, मिष्ठान आदि भी उपयोग किया जाता है। पं. संतोष पाठक कहते हैं कि यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन निर्जला उपवास रखकर व्रत करने से अखंड सौभाग्यवती होने का पुण्य मिलता है।