{"_id":"60f470808ebc3e61c73c6c30","slug":"women-dead-body-recoverd-kushinagar-news-gkp402353598","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव मिला
विज्ञापन
बांसी नदी में मिला अज्ञात महिला का शव
कुशीनगर। रविवार दोपहर बाद बांसी नदी में एक महिला का शव मिला। वह जलकुंभी में फंसा हुआ था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटिया-बरवापट्टी गांव की सीमा पर बांसी नदी में रविवार को एक महिला का शव जलकुंभी में फंसे होने की सूची मिली। मौके पर पुलिसकर्मी भेजे गए। शव को बाहर निकलवाया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि महिला का कद सामान्य है। उम्र लगभग 22 वर्ष है। उसने लाल रंग की समीज और काले रंग की सलवार पहनी थी। शव को शिनाख्त के लिए मॉर्चरी हाउस में रखवाया गया है।