फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women Cheated of 10 Lakhs in the Name of Occult Rituals; FIR Filed Against Two

Kushinagar News: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से 10 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी

Wed, 18 Mar 2026 06:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Women Cheated of 10 Lakhs in the Name of Occult Rituals; FIR Filed Against Two
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव की रहने वाली एक पीड़िता ने तंत्र-मंत्र के नाम पर एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। महिला ने ठगी की शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चंद्रावती देवी ग्राम पंडितपुरवा टोला मुंडली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके रिश्तेदार रामगति निवासी राजधारी टोला रखेरा थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज से बात हुई थी। रामगति के माध्यम से एक झाड़ फूंक करने वाला करमतुल्ला पुत्र मुर्तजा अली निवासी जगदीशपुर थाना मिन्टगिरि, महराजगंज उनके घर आए और झाड़-फूंक व तंत्र क्रिया व भूत प्रेत से डराकर व बहलाफुसला कर घर में रखे जेवर ले लिए। जेवरों में सोने की दो झुमकी, टीका, मंगलसूत्र, नथिया व अन्य जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार छह अन्य महिलाओं से भी आरोपियों ने ठगी की। पीड़िता ने पुलिस से मांग की कि उनके जेवरात बरामद करवाने के लिए कार्रवाई की जाए। इस मामले में दोनों नामजद आरोपियों पर ठगी का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मेंहदावल एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed