{"_id":"6935de480c0f0ce71b06ba60","slug":"women-and-girls-were-made-aware-under-the-mission-shakti-campaign-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150299-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम ने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए चौपालों का आयोजन भी किया जा रहा है।
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को शक्ति दीदी के रूप में जोड़ते हुए उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा करते हुए पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।