फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's neck stuck in dupatta on bike, death

Kushinagar News: बाइक पर दुपट्टा में फंसा गला, महिला मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's neck stuck in dupatta on bike, death
खड्डा। बाइक पर पीछे बैठकर इलाज कराने जा रही महिला का दुपट्टा पहिये में फंसने से गला कस गया और उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को दोपहर में खड्डा-पडरौना मार्ग पर मठिया गांव के पास हुई। महिला नेपाल की रहने वाले थी। परिजन शव लेकर घर लौट गए। रविवार की दोपहर नेपाल के नवलपरासी जिले के बिलासपुर निवासी राजकुमार गुप्ता अपनी पत्नी 40 वर्षीय रीना को बाइक के पीछे बैठाकर इलाज कराने कसया जा रहे थे। अभी वह खड्डा-पडरौना मार्ग पर मठिया गांव के पास पहुंचे थे तभी रीना का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया। गला कसने के चलते रीना बोल भी नहीं पा रही थी। राहगीरों के शोर मचाने पर पति ने बाइक को रोका और लोगों की मदद से उसका गला निकाला गया। बेहोशी के हालत में तुर्कहा सीएचसी लेकर लोग पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर नेपाल लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed