फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's mangalsutra snatched, four women arrested

Kushinagar News: महिला का मंगलसूत्र छीना, चार महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's mangalsutra snatched, four women arrested
गिरफ्तार महिलाएं। स्रोत-सोशल मीडिया 
पटहेरवा/पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर निवासी एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया। महिला बृहस्पतिवार की रात मेला घूमने आई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छीने गए मंगलसूत्र के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओंं को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी ललिता देवी पत्नी राघवेंद्र चौधरी दशहरा का मेला घूमने गई थीं। मंगलसूत्र को पंडाल में घुसने के दौरान उनके पीछे चल रही महिला ने खींच लिया। ललिता देवी ने एक महिला को पकड़ लिया और शोर मचाई। आसपास के लोग भी आ गए। तलाशी के दौरान उस महिला के पास से कुछ नहीं मिला। महिला ने बताया कि इसके साथ तीन महिलाएं और थी जो भाग गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने उस महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो यह ज्ञात हुआ कि मंगलसूत्र तोड़कर उसने अपने साथ की महिलाओं को दे दिया है। पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित महिला को लेकर तलाश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो स्टैंड पर पता चला कि तीन महिलाएं टेंपो से पटहेरवा की ओर गई हैं। पुलिस ने टेंपो का पीछा किया और महुअवा काटा के पास टेंपो से उतारकर तलाशी ली तो छीना गया मंगलसूत्र व नकद 2,490 रुपये बरामद हुआ। पीड़ित महिला ने भी अपने मंगलसूत्र की पहचान कर ली। पुलिस पीड़ित महिला के पति राघवेंद्र चौधरी की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की शिनाख्त मंजू देवी (35), धरौली थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ, सरिता देवी (32), टेनुआ थाना फुलपुर, आजमगढ़, रीना देवी साकिन दौलतपुर थाना कोतवाली, मऊ व मैना देवी उभांव थाना गौरीबाजार, देवरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed