फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 09 Sep 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव पटनी में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी योगेन्द्र साहनी की पत्नी रीमा देवी उम्र 32 वर्ष की रविवार को दिन में करीब 11 बजे अचानक हालत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलता देख परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली ले गए, जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने रीमा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों ने बताया कि मृतका का पति योगेन्द्र साहनी एक सप्ताह पूर्व परिवार की जीविका चलाने के लिए मुंबई गया है और उसका 10 वर्षीय पुत्र लक्की अकेले अपनी मां के साथ घर पर रहता था। मृतका की सास घास काटने चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। इस संबंध में अहिरौली बाजार एसओ रवि कुमार राय ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तरफ से पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed