{"_id":"677588ea2a2e2453de0913fa","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-case-against-absconding-mother-in-law-and-father-in-law-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129461-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फरार सास-ससुर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फरार सास-ससुर पर केस
Wed, 01 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव के लालगंज में मंगलवार की देर शाम को एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही सास-ससुर घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के गले पर काला निशान बना है। पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पति विदेश में है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर के निवासी ब्यास यादव ने अपनी लड़की किरन की शादी वर्ष 2021 में त्रिलोकपुर बुजुर्ग टोला लालगंज निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र अमन उर्फ गोलू के साथ की थी। मंगलवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में किरन की मौत हो गई। इसकी सूचना उसके ससुर ने मृतका के घरवालों को दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो दरवाजे पर शव रखकर सास-ससुर फरार हो गए थे। सूचना पर बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
मृतका के पिता का आरोप था कि दहेज के लिए उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था, उसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर जोगिंद्र और सास आरती देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।प