फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found, not identified

Kushinagar News: महिला का शव मिला, पहचान नहीं

Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found, not identified
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र में शंखापार के अकटहवा घाट श्मशान घाट के पास बृहस्पतिवार को मझना नाले में महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। महिला की उम्र 60 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव की पहचान नहीं हो की है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग मझना नाला में मछली मारने के लिए गए थे। जाल डालने के दौरान कपड़े में लिपटा हुआ एक शव जाल में फंस गया। मछली मारने वालों ने शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव का हुलिया देखकर कुछ लोग उसके नेपाली नागरिक होने का अनुमान लगा रहे है। आशंका जाहिर की जा रही है कि शव दस दिन से अधिक पुराना हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पंचनामा और फोटोग्राफी करा कर शव को पोस्टमार्टम की मॉर्चरी में भिजवा दिया गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed