फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
सुकरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधियां खुर्द में शनिवार को दो बच्चों की मां ने फंदे से लटककर जान दे दी। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबिधियां गांव के रहने वाले सत्यनारायण यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी 32 वर्षीय माधुरी देवी का शव फंदे से लटकता मिला। उस वक्त घर में कोई नहीं था। देवर पवन यादव पड़री स्थित अपनी दुकान गए थे और महिला की सास किसमती देवी खेत गई थीं। पड़ोस की एक लड़की जब सत्यनारायण के घर पहुंची और आवाज लगाई तो किसी ने जवाब नहीं दिया। जब अंदर जाकर देखा तो माधुरी का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। आसपास के लोगों को शोर कर उसने जानकारी दी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना मृतका की सास और देवर को दी। सास किसमती और देवर पवन ने इस घटना की सूचना अहिरौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत माधुरी के दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई सरदारनगर निवासी शुभम यादव और उसके परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सास किसमती देवी ने बताया कि हर दिन की भांति घर में सब कुछ सामान्य था। उसका छोटा लड़का अपनी दुकान पर व दोनों पोते स्कूल गए थे और वह भी खाना खाने के बाद खेत में सरसों काटने चली गई। उस समय घर पर अकेले बहु ही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतका के दोनों बच्चे अनंत यादव और अयांश यादव अपने ननिहाल जाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed