फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman strangled to death

महिला की गला रेतकर हत्या

Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman strangled to death
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा चुंगी के पास रिटायर फौजी रमेश सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (45) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला का गला रेत दिया था। बाजार से लौटे बेटे प्रतीक ने मां की हालत देखकर शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे। खून से लथपथ महिला को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रिटायर फौजी रमेश सिंह का मकान बेलवा चुंगी के पास है। बुधवार की रात उनकी पत्नी मुन्नी देवी घर पर अकेली थीं। बड़ा बेटा प्रतीक बाजार गया था। रमेश सिंह भी घर पर नहीं थे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे प्रतीक बाजार सामान लेकर घर पहुंचा। वह कमरे में गया तो देखा कि उसकी मां अचेत हाल पड़ी हैं। उनके गले से खून बहकर फर्श पर फैला हुआ था।
विज्ञापन

मां की हालत देखकर वह शोर मचाने लगा। आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि रात करीब नौ बजे कोई अंजान व्यक्ति महिला से मिलने पहुंचा था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया। कमरे में एक गिलास पानी रखा हुआ था। पुलिस मान रही है कि कोई परिचित महिला से मिलने पहुंचा। वह किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed