फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's fast continues for the second day

महिला का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's fast continues for the second day
महिला का अनशन दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। पैतृक संपत्ति पर हक पाने के लिए धनहा गांव में एक महिला दूसरे दिन भी अनशन पर बैठी रही। वहीं इस मामले से जुड़े दूसरे पक्ष का कहना है कि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। आमरण अनशन पर बैठी महिला का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। जटहा बाजार थाना क्षेत्र धनहा निवासी नीतू के पिता पारस व माता लीलावती का निधन हो चुका है। अनशन कर रही नीतू का कहना है कि उसका कोई भाई नहीं है और माता-पिता की संपत्ति पर केवल उसका ही अधिकार है। नीतू का आरोप है कि जिस खेत में उसने गेहूं तथा गन्ना बोया था उस पर पट्टीदारों ने 23 जनवरी की रात में कब्जा कर लिया। नीतू इस जमीन पर कब्जा वापस पाने के लिए गांव में ही अनशन पर बैठी है। इस मामले के दूसरे पक्षकार व अनशनकारी महिला के चाचा वासदेव का कहना है कि नीतू का आरोप निराधार है। वसीयत के आधार पर जमीन हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed