फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found hanging from ceiling trough

छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from ceiling trough
छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के शुकलही टोला की घटना
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरपट्टी गांव के शुकलही टोला में मंगलवार देर रात एक महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सोरहवां निवासी खूबलाल की बेटी सावित्री की शादी करीब 15 वर्ष पहले ग्राम पंचायत लोहरपट्टी के टोला शुकलही निवासी छोटेलाल से हुई थी। पति छोटेलाल गाड़ी किराए पर चलाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर आए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

खिड़की से झांककर देखे तो सावित्री छत के कुंडे से लटकती दिखी। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर छोटेलाल के बड़े भाई सुरेश पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सावित्री के भाई महेंद्र कुशवाहा को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस पहुंची। विशुनपुरा के एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed