फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband-wife dispute resolved through counseling; couple agrees to live together

Kushinagar News: काउंसिलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, साथ रहने को हुए राजी

Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Husband-wife dispute resolved through counseling; couple agrees to live together
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने काउंसिलिंग के जरिये पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दंपती को खुशी-खुशी घर भेज दिया।
विज्ञापन

मोहाना के एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ा गांव निवासी एक महिला ने 25 अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की थी कि पारिवारिक बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। शिकायत पर मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की। इस दौरान उन्हें आपसी तालमेल और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। बातचीत के बाद दोनों ने अपने मतभेद दूर कर साथ रहने की सहमति जताई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग करने वाली टीम में आरक्षी मनीष सिंह और महिला आरक्षी साक्षी सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed