फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman Molested Under Pretext of Treatment; Quack Taken into Custody

Kushinagar News: इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, झोलाछाप हिरासत में

Fri, 15 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman Molested Under Pretext of Treatment; Quack Taken into Custody
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गड़हिया में एक निजी क्लिनिक में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाराज परिजनों ने क्लिनिक पर हंगामा किया और आरोपी झोलाछाप की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गड़हिया चौराहे पर निजी क्लिनिक में इलाज करा रहा था। लाभ मिलने पर वह बुधवार को अपनी दादी और बड़ी बहन के साथ दोबारा क्लिनिक पहुंचा। आरोप है कि युवक और उसकी दादी का इलाज करने के बाद युवती ने भी खुद को दिखाया। चिकित्सक ने युवक और दादी को केबिन से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि चिकित्सक ने बीमारी का डर दिखाकर युवती से अश्लील हरकत की और उससे आपत्तिजनक बातें कहीं।
आरोप है कि चिकित्सक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। बृहस्पतिवार को परिजन क्लिनिक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पीआरवी और महिला हेल्पलाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लेकर मधुरिया पुलिस चौकी ले गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित क्लिनिक बिना लाइसेंस के चल रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed