फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed youth with daughters-in-law

Kushinagar News: बेटी-बेटों के साथ मिलकर महिला ने की थी युवक की हत्या

Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman killed youth with daughters-in-law
पडरौना। मां के साथ गांव के युवक से अवैध संबंध का मामला जगजाहिर हुआ तो बेटी और बेटों को नागवार लगा और अपनी मां को समझाए, लेकिन सत्तार मना करने के बाद भी महिला के पास फोन करना नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन

इसलिए मां के साथ मिलकर बेटी, बेटों ने हत्या की रणनीति बनाई और गांव में मदरसे के पास मां से बुलवाकर चाकू से हत्या कर दिया और घर छोड़कर भाग हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव निवासी 40 वर्षीय सत्तार अली का गांव की एक विधवा महिला के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी महिला के दोनों बेटे और बेटी को हो गई। इसके बाद महिला सत्तार से बात करने से मना कर दिया, लेकिन सत्तार नहीं माना और बार-बार फोन करता था। मां ने बेटों से यह बात बताई। हैदराबाद से घर आए सत्तार को 11 जून की रात सुनियोजित तरीके से महिला रैमुनन्निशा अपने बेटे गौशे आलम उर्फ मोल्हू्, मुहम्मद आलम उर्फ सोनू व अन्य के साथ मदरसे के पास सत्तार को घेरकर चाकू से मारकर हत्या कर दिया। शव को कब्रिस्तान में झाड़ियों के बीच छिपा दिया। पुलिस इस मामले में चारों पर हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गौशे आलम उर्फ मोल्हू के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के चक्कर में युवक की हत्या हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed