{"_id":"64674e1212f62011540609c3","slug":"woman-killed-in-road-accident-in-kushinagar-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाज कराने जा रही थी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाज कराने जा रही थी अस्पताल
Fri, 19 May 2023 03:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 May 2023 03:53 PM IST
सार
बिहार प्रांत के उल्टहवा गांव की निवासी रीता देवी (40) पत्नी छांगुर यादव अपने बेटे सूरज के साथ बाइक से दुदही इलाज कराने आ रही थीं। ये लोग दुदही नगर पंचायत के बावरिया मां स्थान पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से गिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-बरवापट्टी मार्ग पर बावरिया मां स्थान के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह महिला बाइक से दुदही में इलाज कराने आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के उल्टहवा गांव की निवासी रीता देवी (40) पत्नी छांगुर यादव अपने बेटे सूरज के साथ बाइक से दुदही इलाज कराने आ रही थीं। ये लोग दुदही नगर पंचायत के बावरिया मां स्थान पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से गिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। चूंकि नाली सड़क से सटकर बनी है। पटरी नहीं है। इसलिए बाइक चला रहा सूरज ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
रीता देवी सड़क की तरफ गिर गईं, जिससे ट्राली का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
नाली गलत तरीके से बनाने का आरोप
घटनास्थल पर मौजूद राजेश गुप्ता, सलामत, अमीर, ग्यासुद्दीन आदि का आरोप था कि नगर पंचायत के कर्मियों की मनमानी के चलते यह दुर्घटना हुई है। यहां सड़क पहले से ही पतली है, नगर पंचायत की ओर से सड़क के किनारे दो फीट भी पटरी नहीं छोड़ी गई है। आनन फानन में चुनाव के समय नाली गलत तरीके से बनवा दी गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गाड़ियों के आने पर दुर्घटना हो जा रही है। लोगों का कहना था कि महिला की मौत भी इसी चलते हुई है। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।