{"_id":"649fef9531461432360636e7","slug":"woman-killed-in-kushinagar-for-sitting-on-roadside-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सड़क के किनारे बैठने को लेकर महिला से हुआ विवाद, नाराज पड़ोसियों ने बेदर्दी से कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सड़क के किनारे बैठने को लेकर महिला से हुआ विवाद, नाराज पड़ोसियों ने बेदर्दी से कर दी हत्या
Sat, 01 Jul 2023 04:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:07 PM IST
सार
मंजू का सड़क के किनारे बैठना पड़ोसी हेमंत लाल श्रीवास्तव के परिवार को नागवार लगता था। शनिवार को सड़क के किनारे आ कर बैठी मंजू को वहां बैठने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। नाराज हेमंत लाल ने मंजू की लोहे से पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव श्यामपट्टी में शनिवार सुबह सड़क किनारे बैठी महिला से पड़ोसी से विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर महिला की बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक श्यामपट्टी गांव निवासी महंथ गोंड रोजी-रोटी के जुगाड़ में लखनऊ में काम करता है। गांव स्थित घर पर उसकी पत्नी मंजू देवी (30) अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। मंजू घर के नजदीक स्थित सड़क के किनारे आ कर कभी कभार बैठती थी।
इसे भी पढ़ें: तीन दिनों में दोगुने हो गए दाम: गोरखपुर में सब्जी मंडी से कॉलोनी पहुंचने तक टमाटर मार दे रहा दोहरा शतक
विज्ञापन
मंजू का सड़क के किनारे बैठना पड़ोसी हेमंत लाल श्रीवास्तव के परिवार को नागवार लगता था। शनिवार को सड़क के किनारे आ कर बैठी मंजू को वहां बैठने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। नाराज हेमंत लाल ने मंजू की लोहे से पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।
स्थानीय लोग महिला क़ो गंभीर रुप से घायल समझ सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सीओ तमकुहीराज जीतेंद्र सिंह कालरा और एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। तीन आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।