फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomatoes sold up to Rs 200 kg in retail market at Gorakhpur

तीन दिनों में दोगुने हो गए दाम: गोरखपुर में सब्जी मंडी से कॉलोनी पहुंचने तक टमाटर मार दे रहा दोहरा शतक

Sat, 01 Jul 2023 02:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

टमाटर के आढ़ती अवध गुप्ता ने बताया कि जून के महीने से टमाटर के भाव बढ़ने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष टमाटर के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों टमाटर बंगलुरू से आ रहे हैं। पूरे देश में टमाटर की सप्लाई बंगलुरू से ही हो रही है।

विज्ञापन
Tomatoes sold up to Rs 200 kg in retail market at Gorakhpur
टमाटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं। तीन ही दिनों में टमाटर का भाव 100 रुपये से बढ़कर 200 रुपये किलो हो गया है। जहां थोक भाव में टमाटर का शतक लगा चुका है, वहीं खुदरा में तो दोहरा शतक जमा चुका है। फुटकर बाजार में टमाटर 180 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, शुक्रवार को थोक मंडी में टमाटर 90 से 110 रुपये किलो की दर से बिके।

विज्ञापन


करीब 20 दिनों पहले तक जो टमाटर थोक बाजार में पांच से सात रुपये बिक रहे थे और उसे कोई पूछने वाला नहीं था, वहीं टमाटर अब खास हो गया है। मंडी में सबसे ज्यादा कीमते की कोई सब्जी है तो वह टमाटर है। एक सप्ताह पहले मंडी में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो के बीच, तो फुटकर में टमाटर 70 से 80 रुपये किलो बिक रहे थे। तीन दिनों पहले तक थोक मंडी में टमाटर 60 से 70 रुपये किलो के बीच थे।
विज्ञापन


वहीं, फुटकर बाजार में टमाटर की कीमत 100 से 120 रुपये किलो के बीच थी। शुक्रवार को थोक मंडी में टमाटर 90 से 110 रुपये किलो के बीच बिके। टमाटर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए फुटकर दुकानदारों ने टमाटर पर जमकर मुनाफा भी वसूलना शुरू कर दिया है। थोक मंडी की तुलना में फुटकर दुकानदारों ने दोगुने भाव पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को टमाटर 200 रुपये किलो तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कल से चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 

आढ़तियों ने कहा, मौसम का है असर

टमाटर के आढ़ती अवध गुप्ता ने बताया कि जून के महीने से टमाटर के भाव बढ़ने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष टमाटर के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों टमाटर बंगलुरू से आ रहे हैं। पूरे देश में टमाटर की सप्लाई बंगलुरू से ही हो रही है। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से टमाटर के भाव काफी बढ़ गए हैं।

हरी सब्जियों के भाव भी आसमान पर
शुक्रवार को मंडी में भिंडी, परवल, करैला भी 50 से 60 रुपये किलो के बीच बिके। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। फुटकर बाजार में हरी सब्जियों की कीमत 60 से 80 रुपये किलो के बीच पहुंच गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed