फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman jumped into the river.

महिला ने लगाई नदी में छलांग

Tue, 22 Oct 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
woman jumped into the river.
नदी में कूदी महिला, किनारे बेहोश मिली
विज्ञापन

खड्डा। घरेलू विवाद के बाद घर से नाराज होकर निकली महिला ने सोमवार की देर रात छितौनी-बगहा रेल पुल से नदी में कूद गई। वह पानी की धारा के साथ बहकर बिहार सीमा में पहुंची महिला को मंगलवार सुबह मछुआरों की नजर पड़ी तो उन्होंने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र के अवसानी हाल्ट निवासी सीमा (42) पत्नी पप्पू निषाद का अपने पति से विवाद हो गया। सीमा का आरोप है कि पति ने उसे तथा उसके दो बच्चे पूनम व अमन को बेसहारा छोड़ दिया है। बच्चों के पालन पोषण की चिंता से परेशान होकर उसने सोमवार रात आत्मघाती कदम उठा लिया था। सीमा ने बताया कि सोमवार रात वह बिहार से यूपी की तरफ आ रही ट्रेन से पनियहवा स्टेशन पहुंची, देर रात छितौनी बगहा रेल सह सड़क पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। मछुआरों ने बताया कि मंगलवार को सीमा भैंसहिया रेता में नदी किनारे एक टीले पर बेहोश पड़ी थी। मंगलवार की सुबह मछुआरों ने देखा तो सीमा को नदी से बाहर निकाला और खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला होश में आई तो उसने अपनी पहचान बताई।
विज्ञापन

इस संबंध में सालिकपुर चौकी प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सीमा नाम की महिला रात में नदी में कूद गई थी। सुबह उसे मछुआरों ने निकाला है। महिला के बताए पते पर उसके नजदीकी रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। रिश्तेदार आकर महिला को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed