फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman hit by flour mill, dies

Kushinagar News: आटा चक्की की चपेट में आई महिला, मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by flour mill, dies
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र में आटा चक्की की चपेट में आने से सोमवार को महिला की मौत हो गई। पूजा करने के दौरान पट्टे में साड़ी फंसने से हादसा हुआ। घर वाले शव का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना से घर वालों में चीख पुकार मच गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया टोला गडेरी पट्टी निवासी 60 वर्षीय बासमती पत्नी धन्नू गुप्ता के घर आटा चक्की है। सोमवार को सुबह नौ बजे रोज की तरह पूजा कर आटा चक्की के पास लगी देवी-देवताओं के तस्वीर पर अगरबत्ती दिखाने के लिए गई।
विज्ञापन

इस दौरान चक्की चल रही थी। इससे पट्टे में उसकी साड़ी फंस गई और वह भी उसकी जद में आ गई। महिला के चीखने पर परिजन वहां पहुंचे और आटा चक्की बंद की। इसमें फंसी महिला की साड़ी काट कर उसे बाहर निकाला और सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई। इसके बाद घर वाले शव को रास्ते से लेकर लौट आए और दाह संस्कार कर दिया। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed