फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman files case of rape, abortion and assault against second husband

Kushinagar News: महिला ने दूसरे पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म, गर्भपात और मारपीट का केस

Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman files case of rape, abortion and assault against second husband
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने तथा पति की मां, भाई, दो बहनों एवं दूसरी पत्नी पर मारपीट व प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य परिजन घर छोड़ कर फरार हैं।
विज्ञापन

केस दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि वह कोच्चि (केरल) में अपने पति के साथ रहती थी। वहां कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र का प्रदीप चौहान भी रहता था। महिला के पति और प्रदीप चौहान एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। महिला ने आरोप लगाया है कि प्रदीप चौहान से संपर्क होने के बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गया। उसने अपनी मर्जी से प्रदीप के साथ मंदिर में शादी कर ली। कुछ समय तक दोनों साथ रहे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध प्रदीप ने उसका गर्भपात करा दिया और कई बार विरोध के बाद भी शारीरिक संबंध स्थापित किया। उसके बाद प्रदीप उसे कन्याकुमारी में उसके पिता के पास छोड़कर अपने घर आ गया और यहां दूसरी शादी कर ली। महिला ने आरोप लगाया है कि इस घटना की जानकारी होने पर जब वह 12 दिसंबर को विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दूसरे पति के गांव पहुंची तो उसके साथ प्रदीप, उसकी दूसरी पत्नी, दो बहनें, भाई एवं माता-पिता ने मारपीट की और घर में ताला बंद कर भाग निकले। इस मामले में महिला के दूसरे पति प्रदीप चौहान पर दुष्कर्म, गर्भपात एवं अन्य लोगों पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

00000

रत्नेश मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed