फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
पडरौना। सुकरौली के सुभाष चंद्र बोस नगर में महिला की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों का कहना है कि किचन की सफाई करते समय करंट लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पीड़रा घूर गांव निवासी अलगू यादव की बेटी पूजा की शादी करीब छह साल पहले नगर पंचायत सुकरौली के सुभाष चंद्र बोस नगर (तितला) निवासी दुर्विजय उर्फ मुनीब के साथ हुई थी। पूजा शनिवार को किचन में सफाई करने के दौरान अचानक अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे सुकरौली सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों ने करंट लगने से पूजा की मौत होने की जानकारी मायके वालों को दी और शव लेकर घर चले गए। मायके वाले दरवाजे पर पहुंचे और साजिश के तहत पूजा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि पूजा का पति नशे का आदी हो गया था। वह अक्सर विवाद करता था। इससे परेशान होकर पूजा मायके चली गई थी। अप्रैल में ननद की शादी में ससुराल गई थी। हालांकि, वर्तमान में पूजा का पति बंगलूरू में काम करता है। वह घर पर नहीं है। पूजा के ससुर ने पुलिस को बताया कि पूजा किचन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान कटे तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय कोई घर पर नहीं था। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराल वाले करंट से मौत की बात कह रहे हैं। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed