{"_id":"683224a4b2fd9d735102e016","slug":"woman-dies-in-truck-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138046-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित रजवटिया गांव के सामने शनिवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे सड़क के किनारे जा रही एक महिला ट्रक की ठोकर से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। गंभीर स्थिति में वहां से उसे मेडिकल काॅलेज कुशीनगर भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर ट्रक के सड़क पर पलटने से एक लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस हटाने के प्रयास में जुटी रही। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित रजवटीया गांव के सामने शनिवार के दिन शाम को एक मक्का लदा ट्रक तमकुही से फाजिलनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक रजवटीया गांव के सामने पहुंचा साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
उसी दौरान सड़क के किनारे जा रजवटिया निवासी 42 वर्षीय ज्ञानती पत्नी बाबूराम अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से गड्ढे में गिर कर घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। वहां से उसे मेडिकल काॅलेज कुशीनगर भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।