फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies due to uncontrolled tractor trolley, villagers create ruckus

Kushinagar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से महिला की मौत, गांव वालों का हंगामा

Thu, 28 Mar 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to uncontrolled tractor trolley, villagers create ruckus
बरवापट्टी। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली मंगलवार की रात सड़क किनारे मकान में घुस गई। हादसे में दरवाजे पर बैठी महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे गांव वालों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने करीब दो घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि गन्ने की ढुलाई करने वाली ट्रैक्टर-ट्राली से लगातार हादसे हो रहे हैं, बावजूद प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी मुसहर बस्ती टोला निवासी सावरिया देवी (60) पत्नी प्रसाद मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। सेवरही चीनी मिल से गन्ना गिरा कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सावरिया देवी को कुचलते हुए उनके घर में घुस गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। इस घटना से अफरातफरी मच गई। गांव वालों ने चालक की पिटाई की और शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। ग्राम प्रधान मधु राय, मार्कंडेय शर्मा समेत गांव के अन्य लोगों की मदद से पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को सुबह पहुंची लेखपाल पूजा प्रजापति ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी लीं और प्रशासन की ओर से मदद का आश्वासन दिया। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed