{"_id":"5dc7046c8ebc3e5b305ee897","slug":"woman-dies-due-to-truck-grip-kushinagar-news-gkp3286651145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
तमकुहीराज (कुशीनरगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन पार करते वक्त एक महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाडी सहित वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाजीपुर बैरियर निवासी सिजवंती देवी (40) पत्नी चंद्रदीप शनिवार की शाम तमकुहीराज कस्बे में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान फोरलेन से गुजर रहे ट्रक से ठोकर लग गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव का कहना है कि महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक की तलाश कराई जा रही है।