{"_id":"6320d0852622174ea6662568","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-in-patherwa-kushinagar-news-gkp4504063152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सोमवार की देर रात वह अस्पताल में भर्ती बीमार रिश्तेदार से मिलकर देवर के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
सेंदुरिया बुजुर्ग गांव की समीमा खातून (35) पत्नी समरुद्दीन अंसारी के एक रिश्तेदार कसया के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार की शाम समीमा अपने देवर अनवारुल अंसारी के साथ उनका हालचाल लेने बाइक से अस्पताल गई। वहां से देर रात देवर-भाभी घर लौट रहे थे। पटहेरवा थाना के गांव मतलुक छापर के पास अचानक समीमा बाइक से अचेत होकर सड़क पर गिर गई।
उनके सिर में चोट लगी। देवर किसी तरह से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की सुबह महिला का दाह संस्कार करा दिया।